Video Description
ईरान के साथ शांति समझौते को फाइनल करने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अगले मिशन के बारे में भी बता दिया है. यूएस प्रेसिडेंट के टारगेट पर अगला देश क्यूबा है. गुरुवार (5 जून) को उन्होंने क्यूबा को एक 'नाकाम' देश बताया और राष्ट्रपति मिगुएल डियाज कैनेल, उनकी पत्नी और उनसे जुड़े तीन अन्य व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं.
'जल्द ही इसे हम संभालेंगे'
जब उनसे पूछा गया कि क्या क्यूबा पतन के करीब है तो ट्रंप ने संकेत दिया कि वहां की आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था पहले से ही गंभीर संकट में है. उन्होंने कहा, 'यह लगभग ढह चुका है और हम इसे जल्द ही संभालेंगे.' ट्रंप ने कहा कि वहां की साम्यवादी सरकार पर दबाव बढ़ रहा है और ईरान से जुड़े मौजूदा मुद्दों के निपटारे के बाद उनका प्रशासन क्यूबा पर ज्यादा ध्यान देगा.
ट्रंप ने क्यूबा को बताया 'नाकाम' देश
ट्रंप ने कहा कि क्यूबा की आर्थिक परेशानियां इसलिए बढ़ी हैं, क्योंकि वेनेजुएला में बदलाव आया है. उनके मुताबिक, वेनेजुएला लंबे समय से हवाना को आर्थिक और ऊर्जा सहायता देता रहा था. ट्रंप ने कहा, 'यह एक विफल देश है. वेनेजुएला ने वर्षों तक उनकी मदद की, क्योंकि उसके पास जमीन के नीचे बहुत बड़ी संपत्ति थी.' राष्ट्रपति ने कहा कि 'क्यूबा आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उसके पास खुद को संभालने के लिए जरूरी संसाधनों की कमी है. देश भूख से जूझ रहा है. उसके पास ऊर्जा नहीं है, तेल नहीं है, पैसा नहीं है, कुछ भी नहीं है. हालांकि उसके पास बहुत अच्छी जमीन है.'
'US दे रहा भारत पर दबाव, लेकिन झुकेंगे नहीं पीएम मोदी', रूस से रिश्तों पर पुतिन की ट्रंप को दो टूक
'ऐसा देश बने जो लोगों का पेट भर सके'
क्यूबा पर ट्रंप प्रशासन के लगाए हालिया प्रतिबंधों और क्यूबा सरकार को गिराने के सवाल के जवाब में उन्होने कहा, 'हम सिर्फ चाहते हैं कि यह ऐसा देश बने जो अपने लोगों का पेट भर सके और अच्छी तरह चलाया जा सके.' ट्रंप ने कहा कि क्यूबा लंबे समय तक वेनेजुएला की मदद से चलता रहा, लेकिन अब हालात बदल गए हैं. वेनेजुएला उन्हें जिंदा रहने के लिए पैसा देता था. अब वह पैसा आप कह सकते हैं, हमारी तरफ आ रहा है और वेनेजुएला की ओर जा रहा है.'
#trump #cuba #ussanctions #breakingnews #worldnews #geopolitics #uscuba #latinamerica #foreignpolicy #trumpadministration #economynews #abplive #abplivechannel
trump cuba sanctions, us cuba relations news, miguel diaz canel sanctions, cuba economic crisis news, trump foreign policy cuba, us cuba embargo update, venezuela cuba relations, latin america geopolitics, trump statement cuba failed state, cuba political crisis 2026, abplive
#ABPLIVE #ABPLIVEChannel
Subscribe to ABPLIVE: https://www.youtube.com/channel/UCmphdqZNmqL72WJ2uyiNw5w?sub_confirmation=1
About Channel:
ABPLIVE एक समाचार चैनल है जो नवीनतम शीर्ष समाचारों, खेल, व्यवसाय, मनोरंजन, राजनीति और कई और अन्य कवरेज प्रदान करता है। यह चैनल मुख्य रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से नवीनतम समाचारों का विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
ABPLIVE is a news hub which provides you with the comprehensive up-to-date news coverage from all over India and World. Get the latest top stories, current affairs, sports, business, entertainment, politics, astrology, spirituality, and many more here only on ABP News Hindi.
ABPLIVE is a popular Hindi News Channel made its debut as STAR News in March 2004 and was rebranded to ABP News from 1st June 2012.
The vision of the channel is 'Aapko Rakhe Aagey' - the promise of keeping each individual ahead and informed. ABP News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.
ABP News maintains the repute of being a people's channel. Its cutting-edge formats, state-of-the-art newsrooms commands the attention of 48 million Indians weekly.
Watch Live on https://abplive.com/live-tv
ABP Hindi: https://abplive.com/
ABP English: https://news.abplive.com/
Download ABP App for Apple: https://itunes.apple.com/in/app/abp-live-abp-news-abp-ananda/id811114904?mt=8
Download ABP App for Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.winit.starnews.hin&hl=en
Social Media Handles:
Instagram: https://www.instagram.com/abpnewstv/
Facebook: https://www.facebook.com/abpnews/
Twitter: https://twitter.com/ABPNews