视频说明
मध्य पूर्व में शांति प्रयासों के बीच अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के मिसाइल ठिकानों और बंदर अब्बास के पास नए हमले किए हैं. इसके जवाब में ईरान ने कहा है कि खाड़ी देश अब अमेरिकी ठिकानों के लिए ढाल नहीं बनेंगे. कतर में संघर्ष विराम को लेकर कूटनीतिक बातचीत जारी है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान, सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों के सामने 'अब्राहम अकॉर्ड्स' में शामिल होने का प्रस्ताव रखा है. हालांकि, ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्र फलस्तीनी देश का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के लिए इस समझौते से जुड़ना मुश्किल माना जा रहा है. वहीं, लेबनान में इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच भी तनाव लगातार बढ़ रहा है.
#abrahamaccords #iran #usa #pakistan
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi