视频说明
नॉर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वहां की एक पत्रकार के सवाल पूछने के बाद प्रेस फ़्रीडम का मुद्दा चर्चा में है. दरअसल, नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास स्टोरे से मीटिंग के बाद पत्रकार हेला लिंग को पीएम मोदी से अपने सवाल पर कोई जवाब नहीं मिला.
पत्रकार ने एक्स पर इसका वीडियो पोस्ट किया और प्रेस फ़्रीडम रैंकिंग में दोनों देशों की तुलना की.
उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया. मैं इसकी उम्मीद भी नहीं कर रही थी. वर्ल्ड प्रेस फ़्रीडम इंडेक्स में नॉर्वे पहले स्थान पर है और भारत 157वें स्थान पर है."
प्रेज़ेंटर: कल्पना
एडिट: मुकेश कुमार
#norway #india #pmmodi
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi