视频说明
मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण गैस के दाम बहुत तेज़ी से बढ़े हैं. दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है. पिछले तीन महीनों में इसकी कीमत 76 प्रतिशत तक बढ़ गई है. इसका सीधा असर दिल्ली के मुखर्जी नगर और नेहरू नगर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर पड़ रहा है.
छात्र-छात्राओं के लिए खाना बनाना और बाहर खाना दोनों मुश्किल हो गया है. कई स्टूडेंट अपने ख़र्चों में कटौती कर रहे हैं. वहीं, इलाके के छोटे दुकानदारों और ठेले वालों को ब्लैक में महंगे सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं. मजबूरी में उन्हें या तो खाने-पीने की चीज़ों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं या अपनी दुकानें बंद करनी पड़ रही हैं.
रिपोर्ट: दिलनवाज़ पाशा
शूट/एडिट: शाद मिद्हत
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi