视频说明
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है. राज्य में नई सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के विधायकों को जगह दी गई है. दूसरी तरफ, राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी में बड़ी बग़ावत देखने को मिल रही है. हाल ही में हुई एक अहम बैठक में पार्टी के ज़्यादातर विधायक शामिल नहीं हुए. इसके अलावा, पार्टी के कई नेता अपने ही शीर्ष नेतृत्व के ख़िलाफ़ खुलकर बोल रहे हैं. इस बीच, नई सरकार ने शहरी इलाक़ों में अवैध कब्ज़ों के ख़िलाफ़ बुलडोज़र कार्रवाई भी शुरू कर दी है. राज्य के ग्रामीण और शहरी इलाक़ों की अलग-अलग माँगें नई सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं.
देखिए बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के असिस्टेंट एडिटर पंकज प्रियदर्शी और बीबीसी न्यूज़ बांग्ला संवाददाता शुभज्योति घोष की ये ख़ास बातचीत.
वीडियो जर्नलिस्ट: सदफ़ ख़ान
#westbengal #mamatabanerjee #trinamoolcongress
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi