影片說明
अमेरिका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति पर हत्या और अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश रचने के आरोप लगाए हैं. यह मामला साल 1996 की एक घटना से जुड़ा है जब क्यूबा के लड़ाकू विमानों ने अमेरिका के दो नागरिक विमानों को मार गिराया था. इन आरोपों के बाद चीन ने क्यूबा का मजबूती से समर्थन करते हुए अमेरिका से कानूनी कार्रवाई और प्रतिबंधों की धमकी बंद करने को कहा है. वहीं, क्यूबा की सरकार ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है. अमेरिकी प्रशासन क्यूबा पर लगातार दबाव बना रहा है और जनवरी से वहां ईंधन की आपूर्ति भी रोक दी गई है. इससे दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है.
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi