影片說明
Meerut News: मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के खरदौनी गांव में मंगलवार देर रात पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी. खास बात यह कि ये फैक्ट्री अलमारी के नीचे चल रही थी. फैक्ट्री का संचालक कोई और नहीं बल्कि एक बीसीए स्टूडेंट था. बता दें कि करीब 15 दिन पहले भी मेरठ में पलंग के नीचे एक हथियारों का तहखाना मिला था, जहां अवैध हथियार बनाए जा रहे थे. इसके बाद अब अलमारी के नीचे अवैध हथियारों को बनाने की फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ी है. मेरठ में इंचौली थाना पुलिस और स्वाट टीम ने खरदौनी के जंगल में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी है. बीते मंगलवार देर रात पुलिस ने मौके से मास्टरमाइंड इमरान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गैंग में बीसीए का छात्र उमंग ठाकुर भी तमंचा तस्करी का काम करता था. वहीं पुलिस की गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी इमरान शातिर अपराधी है. वह करीब 25 साल पहले (वर्ष 2000 में) भी शस्त्र फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल भेजा गया था. जेल से बाहर आने के लंबे समय बाद उसने फिर से अपना नेटवर्क तैयार किया और बड़े पैमाने पर तमंचे बनाने लगा.
.
Meerut illegal arms factory: ये नजारा देख दंग रह गई पुलिस, ‘अलमारी खोलो और पहुंचो असलहा फैक्ट्री तक’
#Meerut #IllegalArmsFactory #UPPolice #BreakingNews #MeerutPolice #IllegalWeapons #CrimeNews #HindiNews #YouTubeShorts #ViralShorts
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability.
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है ।
इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat
R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more.
आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/
? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat
? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/
? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I
? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi
? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/