影片說明
कोचिंग के शिक्षकों के वीडियो आप तक पहुंच रहे होंगे लेकिन इन शिक्षकों ने जिस तरह की बातें की हैं, उन्हें एक व्यापक संदर्भ में देखने की ज़रूरत है। अलग-अलग शिक्षकों की बातों में भारत के मीडिया की गिरता साख, उसके काम करने के तरीके पर जो टिप्पणी की गई है, उससे पता चलता है कि अब बोलने की ज़िम्मेदारी, सवाल करने की ज़िम्मेदारी आम लोगों के हाथ में होनी चाहिए। गोदी मीडिया जनता के सवालों को सरकार तक नहीं ले जाएगा बल्कि सवाल करने वालों पर हमला करने लग जाएगा। कोचिंग के इन स्टार शिक्षकों ने कोचिंग सिस्टम का एक और चेहरा दिखाया है। अपनी मेहनत और सरकार को दिए जाने वाले टैक्स की भी बात कर रहे हैं। क्या इन्हें माफिया कहा जा सकता है? वीडियो पूरा देखिएगा।
नोट- आज कल AI के इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ।
https://www.youtube.com/@ravishkumar.official
https://www.youtube.com/@RavishKumarNaiSadak
https://www.youtube.com/@ravishkumarbhojpuri
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join