影片說明
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर को लेकर कई बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दिए. ट्रंप उन्हें एक महान फाइटर, अहम शख़्सियत और असाधारण इंसान कह चुके हैं. जब साल 2025 में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में उनसे पहली मुलाक़ात की, तो उनसे मिलना गर्व की बात बताई. वहीं, इस शनिवार को ट्रंप ने कई देशों के नेताओं को फ़ोन लगाया. ट्रंप ने जिन नेताओं से बातचीत का ज़िक्र किया, उनमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ की बजाय उन्होंने असीम मुनीर का नाम लिया. ऐसे में सवाल ये है कि ट्रंप शहबाज़ शरीफ़ के बदले आसिम मुनीर को इतना पसंद क्यों करते हैं? आसिम मुनीर आख़िर ट्रंप के विश्वसनीय कैसे बने?
रिपोर्ट: टीम बीबीसी न्यूज़ हिन्दी
प्रोड्यूसर: शिल्पा ठाकुर
एडिट: अल्ताफ़
आवाज़: नवीन नेगी
#pakistan #trump #asimmunir
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi