影片說明
घुसपैठ की राजनीति ने भारत और अमेरिका को एक धरातल पर ला दिया है। अमेरिका में जहाँ भारतीयों को अवैध प्रवासी के नाम पर निकाला जा रहा है और जो वैध हैं उनके लिए रहना मुश्किल किया जा रहा है, वहीं भारत में बंगाल में घुसपैठ को लेकर अमेरिका की ही तरह निकालने के बयान दिए जा रहे हैं। इस राजनीति का हश्र असम में सबने देखा जब करोड़ों रुपये फूंक कर NRC हुई तो बांग्लादेश से हिन्दू प्रवासी भी निकल आए। कई सारे ऐसे लोग भी थे जो भारत के ही नागरिक थे मगर उन्हें भी विदेशी कहा जाने लगा। इसी तरह की नौबत अमेरिका में आ गई है। भारतीयों के खिलाफ नफ़रती माहौल बनाया जाने लगा है। उम्मीद है आप हमारा यह वीडियो पूरा देखेंगे।
नोट- आज कल AI के इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ।
https://www.youtube.com/@ravishkumar.official
https://www.youtube.com/@RavishKumarNaiSadak
https://www.youtube.com/@ravishkumarbhojpuri
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join