影片說明
दिल्ली के साकेत के सैदुलाजाब इलाके में एक बहुमंजिला व्यावसायिक इमारत गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद एनडीआरएफ, दमकल और पुलिस की टीमों ने घंटों तक राहत और बचाव अभियान चलाया.
शुरुआती जांच में अवैध निर्माण और इमारत की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर सवाल उठे हैं, मामले में जांच जारी है और अधिकारियों ने जवाबदेही तय करने की बात कही है. मृतकों में शामिल पार्वती ओझा के परिजनों और छात्रों का कहना है कि हादसे के समय उन्होंने दूसरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की.
रिपोर्ट: सुमेधा पाल
शूट-एडिट: देवेश चोपड़ा
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi