影片說明
विदेश दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी सवाल नहीं लेते हैं। प्रेस के सामने साझा बयान पढ़ते हैं लेकिन पत्रकारों के सवालों के जवाब नहीं देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी एक अनुभवी नेता हैं। भाषा की भी समस्या नहीं है फिर वे पत्रकारों के सवालों का सामना क्यों नहीं करते हैं। कौन से ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब उनके पास नहीं है? अगर जवाब है तब फिर क्यों नहीं जवाब देते हैं। नॉर्वे और नीदरलैंड में उनके प्रेस कांफ्रेंस नहीं करने को लेकर बवाल हो रहा है। यह भारत जैसे लोकतंत्र की छवि के लिए अच्छा नहीं है। उम्मीद है आप यह वीडियो पूरा देखेंगे।
नोट- आज कल AI के इस्तेमाल से मेरी आवाज़ और तस्वीर का इस्तेमाल कर कई सारे चैनल बना दिए गए हैं। लेकिन इनमें से कोई भी मेरा चैनल नहीं है। प्लीज़ आप सतर्क हो जाएं। मेरे तीन ही चैनल हैं जिनके लिंक यहां दे रहा हूँ।
https://www.youtube.com/@ravishkumar.official
https://www.youtube.com/@RavishKumarNaiSadak
https://www.youtube.com/@ravishkumarbhojpuri
Join this channel to get access to perks:
https://www.youtube.com/channel/UC0yXUUIaPVAqZLgRjvtMftw/join