影片說明
पंजाब के कीरतपुर साहिब इलाके में भाखड़ा नहर से बीती 17 मई को एक गाड़ी निकाली गई. ये गाड़ी लगभग 26 साल पहले इस नहर में डूब गई थी और इसमें सवार लोगों की खोज जारी थी. हादसे के वक़्त इस गाड़ी में आठ साल के एक बच्चे सहित चार लोग सवार थे, जिनके परिवार वालों को 26 सालों से इनके लौटने की उम्मीद थी. लेकिन जब नहर से ये गाड़ी बरामद हुई, तो उसमें इंसानों के अवशेष भी मिले.
रिपोर्ट: नवजोत कौर, बिमल सैनी
एडिट: राजन पपनेजा
#punjab #kiratpursahib
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi