影片說明
अमेरिका और ईरान दोनों ने संकेत दिए हैं कि वो 8 अप्रैल को घोषित सीज़फ़ायर के बाद रुकी हुई जंग दोबारा शुरू नहीं करना चाहते. इस बीच, दोनों के बीच समय-समय पर हुई सैन्य झड़पों के बावजूद पाकिस्तान, क़तर और कुछ अन्य देशों की मध्यस्थता में जारी बातचीत बंद नहीं हुई है. अमेरिका के पास अब भी ईरान पर हमला करने की क्षमता वाली ताक़तवर नेवी और एयरफ़ोर्स मौजूद है.
वहीं ईरान अमेरिका को यह संदेश दे रहा है कि उसका प्रतिरोध करने का संकल्प कमज़ोर नहीं पड़ा है. ऐसे में सवाल उठता है कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी व्यापक समझौते का लक्ष्य क्या होगा? आज पहली ख़बर में इसी की बात.
रिपोर्ट: जेरेमी बोवेन
आवाज़: प्रियंका
एडिट: मुकेश कुमार
#iran #america
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi