影片說明
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'सुल्तान ऑफ़ स्विंग' के नाम से मशहूर वसीम अकरम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वसीम अकरम मीना में शैतान को कंकड़ मार रहे हैं. यह हज का एक अहम रुक्न (अनिवार्य और बुनियादी हिस्सा) है जिसे 'रमी' कहा जाता है. लेकिन वसीम अकरम ने शैतान को कंकड़ मारने का जो तरीका अपनाया, वह साधारण नहीं था. उन्होंने यह काम अपने बॉलिंग एक्शन के साथ किया.
वीडियो: रशीद शकूर
आवाज़: दिलनवाज़ पाशा
एडिट: सदफ़ ख़ान
#waseemakram #hajj #pakistan
* बीबीसी हिंदी से आप इन सोशल मीडिया चैनल्स पर भी जुड़ सकते हैं-
फ़ेसबुक- https://www.facebook.com/BBCnewsHindi
ट्विटर- https://twitter.com/BBCHindi
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/bbchindi/
व्हाट्सऐप- https://www.whatsapp.com/channel/0029Vaf8zY1ElagsEvZ4Gp1I
बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi