影片說明
मोतियाबिन्द के ओपरेशन में निजी अस्पतालों द्वारा पेशेंट के साथ होने Intraocular Lens लगाने के नाम पर कैसे पेशेंट की जेब पर डाका डाला जाता है आज हम इसको एक्सपोज करेंगे . आपको बता दें की यह Intraocular Lens फेको मशीन से लगाया जाता है और इसकी एमआरपी कीमत और अस्पतालों को खरीद में जमीन आसमान का फर्क है . विदेश से आये लेंस जिनकी MRP 34 हजार से 70 हजार तक होती है वह लेंस भी अस्पतालों को औने पौने दामो में बेची जाती है पर अस्पताल पेशेंट से लेंस की MRP बताकर जेब पर डाका डालते हैं . आप सोच नहीं सकते हैं की यह Intraocular Lens की कीमत हमेशा एक आँख के लिए होती है . आपको बता दें की मोतिया बिन्द के ओपरेशन में पेशेंट की आँख पर Intraocular Lens का इस्तेमाल किया जाता है . इस Intraocular Lens को विदेश से मंगवाने के नाम पर लूटा जाता है . इन इन्ट्राकूलर लेंस की कीमत लेंस के डब्बे पर दर्ज MRP और अस्पतालों के द्वारा खरीद की कीमत में इतना फर्क है जितना आप सोच नहीं सकते . बाजार में भारतीय मोनोफोकल रिजिड लेंस की कीमत 290 तो मोनोफोकल और मल्टीफोकल लेंस की कीमत 5 हजार से 20 हजार तक है . यह लेंस इसी देश में बनाए गए हैं और अरविंदो hospital ने बनाए हैं जिसका लेंस में ब्रांड नेम auro है. इसकी MRP अधिकतम 5 हजार की है और अधिकाँश अस्पताल इसे ही लगाते हैं यह लेंस आपको 500 से हजार रुपये में अस्पताल को बेची जाती है . वही जापान या अमेरिका से आये लेंस जिसका MRP 34 हजार तक की है और इसे अस्पताल को 7 हजार से 9 हजार तक में बेचा जाता है . पर आँख अस्पताल पॅकेज के नाम पर सीधे पेशेंट की जेब से लूट करते हैं . 290 रूपये में मिलने वाला लेंस जो अस्पताल को 100 रूपये में बेचा जाता है उसे अस्पताल पेशेंट से लगाने के नाम पर दस से पंद्रह हजार की वसूली करते हैं . अस्पताल पॅकेज के नाम पर एक हजार में खरीद कर लाये लेंस के लिए 25 हजार से 35 हजार तक वसूलते हैं.विदेश से मंगवाए गए मल्टीफोकल लेंस जिसका MRP 34 हजार है वह अस्पतालों को 6 हजार में बेचा जाता है .पर पेशेंट से 65 हजार की वसूली की जाती है . आप पटना के एक अस्पताल का यह पॅकेज लिस्ट देखिये तो समझ पाइयेगा की आँख की रौशनी के नाम पर आँख अस्पताल कैसे दैक्ति करते हैं . पेशेंट को आँख की रौशनी के नाम पर सीधा सीधा ब्लैक मेल कर फिरौती वसूलना भी आप कह सकते हैं . आपको बता दें कि इस देश में आँख अस्पताल मोतियाबिंद के रोगियों में स्यूडोफेकिक आईओएल का उपयोग करते हैं जिसे आप Intraocular Lens कहते हैं .
#breakingnews #eyeoperation #zeenews
About Channel:
ज़ी न्यूज़ देश का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत और दुनिया से जुड़ी हर ब्रेकिंग न्यूज़, नवीनतम समाचार, राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़ी खबरे आपके लिए लेकर आता है। इसलिए बने रहें ज़ी न्यूज़ के साथ और सब्सक्राइब करें |
Zee News is India's most trusted Hindi News Channel with 24 hour coverage. Zee News covers Breaking news, Latest news, Politics, Entertainment and Sports from India & World.
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------
You can also visit our website at: http://zeenews.india.com/hindi
Download our mobile app: https://bit.ly/ZeeNewsApps
अब दिन की हर बड़ी ख़बर से रहें अपडेट, फॉलो करें ZEE News का WhatsApp चैनल: https://bit.ly/3ESf64y
Subscribe to our Youtube channel: https://www.youtube.com/c/zeenews/
Watch Live TV : https://youtube.com/live/TPcmrPrygDc
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/ZeeNews/
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/zeenews/?hl=en
Get latest updates on Telegram: https://t.me/s/zeenewshindi1